
जिला मंत्री की अगुवाई में चलाया गया सदस्यता अभियान
———————सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में आई तेजी आधा सैकड़ा से ज्यादा बनाए गए सदस्य
नीरज सिंह की रिपोर्ट :-चौडगरा फतेहपुर जनपद में भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत देवमई विकासखंड में भाजपा जिला मंत्री गोविंद राज प्रजापति की अगुवाई में मीराई मजरे रियारी गांव में भारतीय जनता पार्टी के देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला की मौजूदगी में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मीराई गांव यादव बाहुल्य होने के कारण सभी पार्टियों की नजर इस गांव में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने व पार्टी से जोड़ने पर प्रमुखता से रहता है। रविवार को आधा सैकड़ा से ज्यादा भाजपा सदस्य बनाए गए। भाजपा जिला मंत्री गोविंद राज प्रजापति ने बताया कि 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । वहीं दूसरी ओर पार्टी का हर कार्यकर्ता दिन रात मेहनत व लगन के साथ पार्टी के लिए भाजपा के नए सदस्यों को सदस्यता के साथ पार्टी में जोड़ने एवं पार्टी की नीतियों से सदस्यों को रूबरू कराते हैं। जिससे आए हुए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का मौका मिलता है व उन्हें समझने का प्रयास करते हैं। भाजपा एक ऐसा दल है।जो सभी वर्गों के लोगोँ को साथ में लेकर देश व प्रदेश में विकास को गति देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा राजेश मिश्रा, सदस्यता प्रमुख प्रकाश द्विवेदी, शैलेंद्र सिंह, कैलाश सिंह सहित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पार्टी से ग्रामीणों को जुड़ने की अपील की
Like this:
पसंद करें लोड हो रहा है...
Related