रिपोर्टर आकाश सिंह चन्देल कौशांबी :-एसओ सराय अकिल उ0नि0 विजय विक्रम सिंह मय हमराह उ0नि0 आलोक कुमार, का0 पंकज त्रिपाठी, का0 पवन मौर्य, का0 अभिषेक यादव गस्त मे करन चौराहा पर मामूर थे कि उसी समय मुखबिर खास ने सूचना दिया कि रक्सराई पुल किलनहाई नदी के पहले बन्द विद्यालय के पास दो लड़के अवैध गांजा लिये अपाचे मो0सा0 से खड़े है।कहीं जाने के फिराक में है। इस सूचना पर हम पुलिस बल मय मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर दूर से इशारा करके चला गया। हम पुलिस बल को आता देख उपरोक्त व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। किन्तु हम पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये अभियुक्तो के पास से 13 किलो ग्राम नाजायज गांजा व बाइक बरामद हुई। फर्द बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 44/20 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम 1. शशिकपूर पुत्र रामधन नि0 करन चौराहा चित्तापुर थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी 2. अनुराग राव पुत्र यशवन्त राव नि0 रक्सराई थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- शशिकपूर पुत्र रामधन उम्र 20 वर्ष नि0 करन चौराहा चित्तापुर थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी
- अनुराग राव पुत्र यशवन्त राव उम्र 20 वर्ष नि0 रक्सराई थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0स0 44/20 धारा 8/20 NDPS ACT
विवरण बरामदगी –1.- 13 कि0ग्राम गांजा
2.- एक अदद अपाचे बाइक सफेद रंग नं0 UP73 J 7166
बरामद करने वाली टीम-
- एसओ श्री विजय विक्रम सिंह थानाध्यक्ष सराय अकिल
- उ0नि0 श्री आलोक कुमार चौकी प्रभारी बेनीराम कटरा सराय अकिल कौशाम्बी
- का0 पवन मौर्य थाना सरायअकिल
- का0 पंकज त्रिपाठी थाना सराय अकिल
- का0 अभिषेक यादव थाना सराय अकिल
